
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर द्वारा साझा की गई तस्वीर में उन्होंने लिखा, 12.11.22. देवी बसु सिंह ग्रोवर हमारे प्रेम और माँ के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति यहाँ है और वह दिव्य है। बिपाशा और करण।
खैर, यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और बिपाशा और करण की बच्ची का चेहरा देखने के लिए प्रशंसक बेचैन हो रहे है। इंडस्ट्री से कपल के करीबी दोस्तों और फैन्स ने अभी से सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बात करें तो दोनों ने 2016 में मुंबई में शादी की थी। उनकी शादी में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख जैसे कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे।