आप अगर बॉलीवुड प्रशंशक हैं तो ये खबर सुनकर आप बेहद प्रसन हो जाएंगे। कल रात बॉलीवुड में तीन विस्फोट हुए और और इन विस्फोटो से आपका दिल खुश हो जाएगा। धमाकों का नाम था रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा। तीनों एक साथ ऐ दिल है मुश्किल नाम की फिल्म में आ रहे हैं, ये तो आपको पता ही है और फिल्म का टीज़र आज आया| लेकिन जो फिल्म के डायरेक्टर हैं करण जौहर, रात में उन्होंने दे डाला सरप्राइज़ और रिलीज़ किए फिल्म के तीन पोस्टर।

बस दिल किया देखते जाओ! आपका भी यही दिल करेगा, फिल्म की कास्ट इतनी खूबसूरत जो लग रही है। फिल्म के तीन पोस्टर हैं। पहले में ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर का रोमांस था और अनुष्का थोड़ी दूर। दूसरे में केवल रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की शानदार केमिस्ट्री दिखाई दे रही थी। और तीसरे पोस्टर में दोनों चीज़ें थीं|

रणबीर कपूर अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री और रणबीर कपूर - ऐश्वर्या राय का रोमांस। जाहिर है कि फिल्म के बारे में अब तक किसी को ज़्यादा कुछ नहीं पता है। हालांकि स्पेकुलेशन है कि ये 60 के दशक में बनी ऋषि कपूर की फिल्म दूसरा आदमी का रीमेक है। स्टारकास्ट की सूचि फिल्म में लंबी है - रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय, फवाद खान हैं। वहीं फिल्म में छोटे से कैमियो में शाहरूख खान भी नज़र आने वाले हैं।

फिल्म की एक तस्वीर पहले ही लीक हुई थी जहां रणबीर कपूर और फवाद खान अनुष्का शर्मा के साथ नज़र आ रहे थे। बाकी फिल्म लंदन और यूरोप के कुछ और हिस्सों में शूट की गई थी। वहीं करण जौहर ने अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर उनका ये लुक फिल्म से रिलीज़ किया था और उनके प्रशंषको को गिफ्ट के रूप में दिया था। 28 अक्टूबर को फिल्म रिलीज़ हो रही है।