
इस बार शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। खास बात ये है कि शो में इस बार एक्स कपल्स भी डांस फ्लोर पर नजर आएंगे। शो में रवीना टंडन, अली अब्बास जफर और एक जाने—माने कोरियोग्राफर जज के तौर पर दिखाई देंगे। इसके अलावा एक एक्टर और भी होंगे जो शो को जज करेंगे. वहीं मनीष पॉल शो को होस्ट करेंगे।
एक्स कपल उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा इस बार शो में साथ डांस करते नजर आएंगे। उर्वशी ढोलकिया का नच बलिए प्रोमो भी सामने आ चुका हैं। उनके डांस पार्टनर एक्स बॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा होंगे। बता दें कि उर्वशी के दो बेटे हैं। उनका तलाक हो चुका है।
इसके अवाला एक्स कपल्स विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली भी शो में नजर आएंगे। बता दें कि दोनों शो चंद्रकांता में एक साथ नजर आए थे।
कुछ समय पहले ही शादी कर चुके रोशेल राव और कीथ सिकेरा भी नच बलिए 9 में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचेंगे। शादी के बाद पहली बार रोशेल राव और कीथ सिकेरा टीवी पर एक साथ नजर आएंगे।
बिंदु दारा सिंह और उनकी पत्नी डीना भी इस शो का हिस्सा होंगे। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते पाए जाते हैं। वहीं शो पर दोनों की डांस जुगलबंदी देखना वाकई दिलचस्प होगा।
वहीं डांस और अभिनेता शांतनु माहेश्वरी नच बलिए 9 में अपनी गर्लफ्रेंड नित्यामि के साथ नच का जलवा बिखेरेंगे।
अभिनेता सौरभ राज सिंह भी अपनी वाइफ रिद्धिमा के साथ नाच बलिए में दिखेंगे। सौरभ ने महाभारत में कृष्ण और चन्द्रगुप्त मौर्य में धनानंद का रोल किया है।
वहीं अक्सर सुर्खियों में रहने वाले डीआईडी के विनर फैजल खान अपनी गर्लफ्रेंड मुस्कान के साथ इस शो में डांस करेंगे।
कुंडली भाग्य की प्रीता यानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य भी इस शो में बॉयफ्रेंड के साथ दिखेंगी।
वहीं टीवी की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक अनीता हसनंदानी अपने पति रोहित रेड्डी संग शो में डांस करती दिखेंगी।
इस बार सबसे खास होगी कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मैडल जीतने वाली गीता फोगाट और नेशनल लेवल के पहलवान उनके पति पवन कुमार की। ये दोनों भी इस शो पर अपने डांस टैलेंट का जलवा बिखेरेंगे।