साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पिछली बार ना पेरू सूर्या, ना इल्लू इंडिया फिल्म में नजर आए थे। इसमें  उन्होंने आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। इन दिनों वह अपनी नई वैनिटी वैन को लेकर चर्चा में हैं। इसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे।

Image result for Superstar Allu Arjun purchased Vanity van, worth 7 crores


रिपोर्ट्स की मानें तो इस वैनिटी वैन की कीमत 7 करोड़ है। इस लग्जरी वैन में ढेर सारे फीचर्स हैं। रेड्डी कस्टम्स ने वैन को स्पेशली कस्टमाइज और इसका डिजाइन तैयार किया है। 

Image result for Superstar Allu Arjun purchased Vanity van, worth 7 crores



इसके अलावा वैन के एक्सटीरियर की बात करें तो  इसे अर्जुन अल्लू के हस्ताक्षर AA लोगो के साथ एक ऑल-ब्लैक थीम दी गई है।



रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वैनिटी वैन को भारत बेंज चैसी पर बनाया गया है। बताया जाता है कि इस पर बने वाहन ज्यादा दिनों तक चलते हैं। 

Image result for Superstar Allu Arjun purchased Vanity van, worth 7 crores


अल्लू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस लग्जरी वैनिटी वैन कई तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।


इसके कैप्शन में अल्लू ने लिखा, ''लोगों ने मुझ पर काफी प्यार लुटाया है और यही उनके प्यार की शक्ति है कि मैं इसे खरीदने लायक बन पाया हूं। सभी का शुक्रिया. ये मेरी वैनिटी वैन है और मैंने इसका नाम फॉल्कन दिया है। इस ब्यूटी को बनाने के लिए रेड्डी कस्टम्स का धन्यवाद।'' 

Image result for Superstar Allu Arjun purchased Vanity van, worth 7 crores

वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन इन दिनों संभावित टाइटल AA19 फिल्म में बिजी हैं। इसका निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास कर रहे हैं। इसमें अल्लू के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी।








Find out more: