सोशल मीडिया और प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता बहुत गहरा है जिसके चलते कभी वो अपनी तस्वीरों को लेकर ट्रोल की जाती हैं तो कभी उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती है। वैसे प्रियंका चोपड़ा को ट्रोलर्स से फर्क नहीं पड़ता है और वह अपना काम करती रहती हैं और कई बार वह ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी देती हुई नजर आ चुकी हैं। फिलहाल उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। मियामी में प्रियंका अपने पति निक के साथ एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। लगता है अभी तक प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे सेलिब्रेशन खत्म नहीं हुआ है। 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा ने अपना 37 वा जन्मदिन मियामी में धूम धाम से सेलिब्रेट किया।

सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की बिकनी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। दरअसल अपने पति निक जोनस, माँ और कुछ दोस्तों के साथ मियामी में एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की मियामी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका पिंक कलर की बिकनी में नजर आ रही हैं तो वहीं उनके पति निक शॉर्ट्स पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में प्रियंका निक के गालों पर किस कर रही है जो अब इंटरनेट पर छायी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में प्रियंका पानी में मस्ती करती बहुत खुश नजर आ रही हैं। मियामी में प्रियंका पति संग जमकर आउटिंग करती नजर आ रही हैं।

दरअसल तस्वीरों में बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और उनकी गैंग मियामी में याच पर चिल करती हुई नजर आईं है। बहुत सी तस्वीरों में प्रियंका जेट स्की राइड करती हुई दिखाई दे रही है और उनके फैंस उनके इस अंदाज के कायल हो गए हैं। प्रियंका का 37 वा जन्मदिन उनकी शादी के बाद का पहला जन्मदिन था जिसे निक ने बड़े ही शानदर तरिके से सेलिब्रेट किया। प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर उनकी माँ मधु चोपड़ा और उनकी बहन परिणीति चोपड़ा मौजूद थी। अपने जन्मदिन पर प्रियंका ने शिमरी रेड डीप की-होल नेकलाइन ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर 5 टियर केक कट किया था।

मियामी में अपनी माँ और निक के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही प्रियंका की हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल की गयी थी। दरअसल इस तस्वीर में प्रियंका सिगरेट पी रही हैं और वहीं उनकी मां और निक सिगार पीते दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका ने बीते साल ही खुद कहा था कि उन्हें 5 साल की उम्र से ही अस्थमा है और जिसके चलते वह दिवाली के मौके पर फैंस से पटाखे ना जलाने की अपील करती दिखाई दी थी। पटाखे ना जलाने की अपील करने वाली प्रियंका को सिगरेट पिता देख लोगों को बहुत गुस्सा आया और यह गुस्सा सोशल मीडिया पर दिखाई दिया जिसमें वह एक्ट्रेस को दिखावटी बता रहे थे।