मलाइका अरोड़ाअर्जुन कपूर का रोमांटिक रिलेशन लंबे वक्त से चर्चा में बना हुआ है. अब लगता है इस रिलेशनशिप को फैमिली की मंजूरी भी मिल गई है। शनिवार शाम अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के पैरेंट्स से मिलने उनके घर पहुंचे। मलाइका संग अर्जुन का उनके पैरेंट्स से मिलना एक बार फिर से दोनों की शादी की चर्चा को तेज कर रहा है।


अर्जुन कपूर और मलाइका को शन‍िवार उनके पैरेंट्स के घर पर स्पॉट किया गया। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा भी साथ में नजर आए।


मलाइका संग अर्जुन कपूर उनके पैरेंट्स से मिलने क्यों गए थे, इस बात का खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन दोनों का यूं साथ दिखना रिश्ते को जल्द ऑफ‍िश‍ियल होने की ओर इशारा कर रहा है।


वैसे कपूर फैमिली से अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को पहले ही ग्रीन स‍िग्नल मिल चुका है। दोनों को कई बार परिवार संग देखा गया है। मलाइका की ट्यूनिंग अर्जुन की बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी के साथ भी काफी अच्छी है।


अर्जुन कपूर और मलाइका की रोमांटिक केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहती है। दोनों अक्सर एकदूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते हैं।

अर्जुनमलाइका के साथ अमृता अरोड़ा भी इस खास मौके पर नजर आईं।

मलाइका अरोड़ा रेड कलर की स्कर्ट और स्ट्रैप टॉप में नजर आईं।

अर्जुन कपूर ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस में नजर आए। अर्जुन कपूर ने इन दिनों अपनी हैट हटा दी है। बीते दिनों उनका हैट लुक काफी चर्चा में था, हालांकि अर्जुन कपूर ने ऐसा अपनी अपकमिंग फिल्म पानीपत के लुक को छिपाने के लिए किया था।

Find out more: