बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनस को लेकर बीते कई दिनों से खबरें आ रहीं हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं।ऐसे में बीते दिनों ही न्‍यूमेरोलॉजिस्‍ट संजय बी. जुमानी ने बताया था कि ''प्रियंका अगले दो साल में मां बन सकती हैं। अब प्रियंका और निक के करीबी सूत्रों ने उनके बेबी प्‍लांस को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।'' जी हां, हाल ही में प्रियंका और निक के करीबी सूत्रों ने कहा कि ''प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बच्‍चे चाहते हैं। मगर वे इस वक्‍त अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं और इस वक्‍त बच्‍चे उनकी प्राथमिकता नहीं हैं। इस वक्‍त दोनों अपने करियर को लेकर बहुत व्‍यस्‍त हैं।''


इसी के साथ उन्होंने कहा ''निक जोनस अपने म्‍यूजिकल टूर 'जोनस ब्रदर्स रियूनाइटिंग' एलबम को लेकर व्‍यस्‍त हो गए हैं। और इसकी सक्सेस को लेकर प्रियंका भी कंसर्न हैं।'' वहीं आपको याद हो बीते दिनों प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्‍वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं और प्रियंका के बर्थडे ड्रेस से लेकर केक तक सभी चीजें उनके फैंस के लिए उत्‍सुकता का कारण बन गया था।


वहीं प्रियंका की यॉट पार्टी ने भी खूब सुर्ख‍ियां बटोरी और उस पार्टी में प्रियंका के सिगरेट वाली फोटोज के कारण लोगों ने उन्‍हें काफी ट्रोल भी किया था जिसके कारण उन्होंने कोई सफाई देना जरुरी नहीं समझा। वहीं बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां हांसिल की और दोनों ही सोशल मीडिया पर फेमस कपल हैं। दोनों हर बार सोशल मीडिया पर अपलोड की गई उनकी तस्वीरों के कारण चर्चाओं में आ जाते हैं।


Find out more: