वरुण धवन और आलिया भट्ट की क्यूट जोड़ी दुल्हनियां सीरीज के तीसरे पार्ट में एक साथ नजर आ सकती है। सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि जल्द ही दोनों करण जौहर से मिलकर इस पर बात कर सकते हैं, जिन्होंने पहली दो फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।

बता दें कि, वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी को दर्शकों ने 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में काफी पसंद किया था। वहीं हाल ही में, दोनों ऐक्टर्स एकसाथ अभिषेक वर्मन की फिल्म कलंक में नजर आए थे लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। 

फिलहाल, वरुण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में बिजी हैं जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा 'कुली नं 1' के ऑफिशल रीमेक में भी सारा अली खान के साथ दिखेंगे। वहीं, आलिया 'सड़क-2', 'तख्त', 'ब्रह्मास्त्र', 'आरआरआर' और 'इंशाअल्लाह' में नजर आएंगी।

Find out more: