प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो का नया पोस्टर सामने आया है. सामने आये पोस्टर में फिल्म में विलेन के अवतार में नजर आने वाले चंकी पांडे के फर्स्ट लुक को रिलीज़ किया गया है, जिसमें वे बेहद खतरनाक नजर आ रहे हैं। । बता दें कि, फिल्म में चंकी देवराज के रोल में होंगे। इससे पहले नील नितिन मुकेश का लुक शेयर किया गया था। नील भी फिल्म में विलेन के रोल में होंगे।
चंकी के लुक की बात करें तो वे दाढ़ी और छोटे-छोटे बालों में नजर आ रहे हैं। दाढ़ी और सिर के बाल आधे से ज्यादा सफेद हैं। ब्राउन ब्लेजर ब्लैक, हाईनेक, हाथ में महंगी घड़ी और सिगार पकड़े चंकी काफी खूंखार दिख रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लुक शेयर किया। चंकी ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा- 'शैतान खुद सामने है। साहो 30 अगस्त को रिलीज हो रही है।'
चंकी पांडे की इंस्टाग्राम पोस्ट
नील और चंकी के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ विलेन के रोल में होंगे। कुछ वक्त पहले साहो का टीजर जारी किया गया था। इसमें प्रभास का रफ एंट टफ अवतार देखने को मिला। बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस के साथ ही समझ आ रहा कि फिल्म में किस तरह का एक्शन देखने को मिलेगा। एक्शन लवर्स के लिए ये एक कम्प्लीट पैकेज है। इसे बनाने में समय और पैसा दोनों ही खूब खर्च किया गया है। इसके टीजर में एक अत्याधुनिक शहर देखने को मिला था। यह एक ऐसी अकल्पनीय मॉडर्न सिटी जैसा दिखता है, जैसी दुनिया में अभी तक देखी ही नहीं गई है। गगनचुंबी इमारतों की इस आभासी दुनिया में इस फिल्म के अनूठे एक्शन दृश्य फिल्माए गए हैं। इसी शहर में प्रभास बाइक चेजिंग सीन में अपने एक्शन का दमखम दिखाते नजर आएंगे। क्या आप जानते हैं कि इस अविश्वसनीय दुनिया को अबू धाबी के रेगिस्तान में 65 करोड़ रुपए के खर्च में क्रिएट किया गया था।