बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को हाल ही में नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है। फिल्म अंधाधुन के लिए आयुष्मान ने ये अवॉर्ड जीता है। उन्हें एक ऐसे एक्टर के तौर पर जाना जाता है, जिन्हें अपने कैरेक्टर से एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। विक्की डॉनर से लेकर आर्टिकल 15 तक, आयुष्मान की फिल्म च्वॉइस औरों से बिल्कुल हटके है और यही वजह है कि उनके हर किरदार अपने आप में नया होता है। इन दिनों आयुष्मान की फिल्म ड्रीम गर्ल चर्चा में है।


आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के पोस्टर रिलीज होते ही लोगों की नजर में आ गये थे। इस फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना एक लड़की का किरदार निभा रहे हैं। अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। फिल्म वे पूजा नाम की लड़की का किरदर निभाएंगे।


नई फिल्म ड्रीम गर्ल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में आयुष्मान ने एक लड़की का किरदार निभाया है। ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा- आयुष्मान कभी भी सप्राइज करने में फेल नहीं होते। सुपर कॉमेडी फिल्म। दूसरे ने लिखा- हर बार अलग स्टोरीलाइन लेकर आते हैं और उसे परफेक्ट तरीके से निभाते हैं। 



फिल्म में ड्रामा है, कॉमेडी है और एक संदेश भी है। इसीलिए इसे पारवारिक फिल्म माना जा रहा है। पिस्म की चर्चा सुरू हो गई है। साथ ही आयुष्मान की एक्टिंग भी चर्चा में है। 

आपको बता दें कि इन दिनों आयुष्मान एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं और सारी फिल्में अपने आप में अलग है। ड्रीम गर्ल के अलावा उनके पास गुलाबो सिताबो है। जिसमें पहली बार आयुष्मान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीनस्पेस शेयर करेंगे। इसमें बिग बी का लुक बिल्कुल डिफरेंट है। यहीं नहीं, आयुष्मान बाला और शुभ मंगल ज्यादा सावधान में भी नजर आने वाले हैं।


Find out more: