काफी समय से सुर्खियों में रहने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। वैसे देखा जाए तो इनके चर्चा में आने के लिए किसी वजह की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि एक तो ये हैं सुपरहिट सेलेब्स और ऊपर से इनकी जोड़ी भी कुछ ऐसी है की पूरे बॉलीवुड महकमे में ये सबसे ज्यादा चर्चित हस्ती हैं। अब तो दोनों का रिलेशनशिप स्टेट्स हर किसी को पता है। बताते चलें की बॉलीवुड की आइंटम गर्ल मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी लव-लाइफ के चलते खूब सुर्खियों में हैं, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्यार अब खुलेआम चल रहा है। हाल ही में मलाइका और अर्जुन एक साथ वेकेशन पर गए हैं। इन दिनों ये दोनों ऑस्ट्रियन में वेकेशन मना रहे हैं। फिटनेस दिवा यूरोपीय देश में प्रेमी अर्जुन कपूर के साथ है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी नई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वो फूलों के पास खड़ी हैं। तस्वीर के साथ, मलाइका ने कैप्शन लिखा कि, "मुझे लगता है कि मैं खो गई हूं। साथ ही कुछ तस्वीरें मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की हैं।



मलाइका अरोड़ा के साथ साथ अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो खिड़की से बाहर देख रहें हैं। तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर ने कैप्शन कि, "कलर या ब्लैक एंड व्हाइट? उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। साथ ही उनकी इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहें हैं। तस्वीरों में हजारों लाइक्स और कमेंट आ गए हैं। दोनों ही इस वक्त क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने इस लव वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की हैं। आपको यह भी बता दें कि मलाइका अर्जुन बीते दिनों ही मालदीव गए थे और अब इन दिनों ये लव बर्ड्स जर्मनी में छुट्टियां मना रहे हैं। आपको बता दें कि 45 साल की मलाइका इंडस्ट्री में सबसे फिट और हॉट हसीनाओं में गिनी जाती हैं। वो अपने काम के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी पूरा-पूरा ध्यान दे रही हैं।



एक इंटरव्‍यू में मलाइका अरोड़ा ने लोगों के कमेंट्स पर बात की जो की अक्सर उन्हे लेकर नकारतमकता की तरफ ही इशारा करते हैं। इसपर उन्होने कहा की इससे उन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता ये उनकी निजी जिंदगी है और वो अपनी लाइफ में जो मर्जी कर सकती हैं, इसके लिए उन्हे किसी और की राय की आवश्यकता नहीं है। खबर है कि ये कपल इस साल शादी के बंधन में बंधने वाला हैं, दोनों ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इंजहार किया था।

Find out more: