मुंबई। गणेश चतुर्थी पर टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस निया शर्मा का अनोखा अंदाज देखने को मिला। निया शर्मा ने अपने घर पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित नहीं की है लेकिन, अपने दोस्त रिषभ खन्ना के घर आने वाले बप्पा को लेने जरूर पहुंची।


इस दौरान उनके साथ उनका दोस्त भी नजर आ रहा है। इस डांस का निया ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। निया ने वीडियो शेयर करते हुए दिल की बात लिखी है। वीडियो में वो ढोल ताशों की ताल पर झूमती दिखाई दी। लोगों को निया का ये बिंदास काफी पसंद आ रहा है। तो वहीं इस डांस वीडियो को शेयर करते निया ने लिखा कि क्योंकि हम दिल्ली से और हमें बस मौका चाहिए।


निया ने छोटे पर्दे के टीवी शोज से अपनी खास पहचान बनाई है। जमाई राजा सीरियल से निया को असली फेम मिला था। इसके बाद वह वेबसीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।


निया के अलावा और भी कई सेलेब्स के घर बप्पा पधारे हैं। शिल्पा से लेकर विवेक तक हर किसी ने बप्पा को अपने घर पर स्थापित किया है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने खास दिन की फोटो भी शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

Find out more: