मुंबई। अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा रियल लाइफ में भी कई लोगों के लिए उनके हीरो हैं। असल जिंदगी में जब भी लोगों की उनकी जरुरत होती है वो मदद के लिए आगे आ जाते हैं। खुलकर दान करने में वो हमेशा आगे रहते हैं। जब भी देश में पर कोई विपदा आती है, तो बॉलीवुड से अक्षय का हाथ मदद के लिए सबसे पहले उठता है। हाल ही में अक्षय कुमार कुमार बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।


बीते दिनों बिहार में आई बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए। इनमें तमाम लोगों का घर और रोजगार छिन गया। इनमें से कुछ परिवार ऐसे थे जिनकी हालत काफी खराब थी। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो दूसरों को रोजगार देते थे, पर अब खुद रोजी-रोटी के लिए भटक रहे हैं।


हिन्दुस्तान टाइम्स की मदद से ऐसे परिवारों को ढूंढा गया जिन्होंने बाढ़ में अपना सब कुछ खो दिया। इनमें सर्वाधिक प्रभावित 25 परिवारों का चयन किया गया। अब अक्षय कुमार छठ पूजा के मौके पर इन सभी परिवारों का 4-4 लाख रुपये देंगे।


बीते दिनों अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 रिलीज हुई। ये फिल्म इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्मों में सबसे कमजोर फिल्म साबित हुई है। मल्टी स्टारर फिल्म होने के बावजूद हाउसफुल 4 पहले दिन के कलेक्शन में 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।


Find out more: