
हैदराबाद। साउथ इंडियन फिल्म 'बाहुबली' से पूरे देश में मशहूर हो चुकीं दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की शादी को लेकर फिर से चर्चाएं चल रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि बाहुबली की देवसेना इंडियन क्रिकेट टीम के एक क्रिकेटर पर दिल हार चुकी हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं जल्द ही दोनों शादी करने जा रहे हैं।
अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरों में सबसे बड़ी बात ये कि इंडियन क्रिकेट टीम के जिस प्लेयर पर उनका दिल आया है वह साउथ इंडिया का नहीं है। बल्कि अनुष्का शेट्टी एक उत्तर भारत से आने वाले क्रिकेटर के साथ घर बसाने की सोच रही हैं।
उल्लेखनीय है कि बाहुबली के बाद लगातार ऐसी खबरें उड़ रही थीं कि अनुष्का शेट्टी और प्रभास एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि दोनों शादी भी करने वाले हैं। लेकिन साहो के प्रचार-प्रसार के दौरान जब प्रभास जब करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे तो उन्होंने इस बात को पूरी तरह से नकार दिया।

