![](https://www.indiaherald.com/cdn-cgi/image/width=750/imagestore/images/movies/movies_gossips/-tv-actress-kamya-punjabi-engaged-to-boyfriend-is-married-on-this-day6cc16d53-dc9e-4f68-a18e-b516c7234ac6-415x250.jpg)
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काम्या ने बॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ सगाई कर ली है। सगाई की रस्म घरवालों के साथ गुरुद्वारे में हुई है। काम्या ने सगाई की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
शलभ ने काम्या को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया उसके बाद अंगूठी पहनाई। फोटोज में दोनों गुरुद्वारे में माथा टेकते हुए भी नजर आए। कई सेलिब्रिटीज ने काम्या की फोटोज पर कमेंट करके शुभकामनाएं दी।
काम्या और शलभ 10 फरवरी को शादी करने वाले हैं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। रस्मों की शुरूआत माता की चौकी से हुई है। काम्या ने माता की चौकी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- शुभमंगलकशा का सेलिब्रेशन शुरू हुआ। जय माता दी।
कुछ दिन पहले काम्या ने अपनी बैचलर पार्टी की फोटोज शेयर की थी। इस पार्टी में काम्या काफी हटके लुक में नजर आई थी। उन्होंने रेड स्कर्ट और ब्लैक टॉप पहना था। इसके साथ उन्होंने नोस रिंग पहनी थी।
सगाई की रस्म घरवालों के साथ गुरुद्वारे में हुई है। काम्या ने सगाई की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।