अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर थे। यहां ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका ट्रंप भी आई थीं। ट्रंप और मेलानिया के अलावा इवांका ने भी भारत आकर खूब सुर्खियां बटोरीं। इवांका बेहद खूबसूरत हैं। साथ ही भारत में उनके फैशन सेंस को लोग बहुत सराह रहे हैं।
इवांका के फैशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है । इवांका ने अपना हेयर स्टाइल किसी और से नहीं बल्कि बॉलीवुड की पॉपुलर मेकअप आर्टिस्ट अनु कौशिक से करवाया था। अनु कौशिक ने इवांका के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है। उन्होंने बताया कि इवांका का हेयर स्टाइल करते हुए वह बहुत गर्व महसूस कर रही हैं।
इवांका के हेयर स्टाइल की बात करें तो ये काफी सिंपल और खूबसूरत है। अनु कौशिक बॉलीवुड की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय और करीना कपूर जैसे कई सेलेब्स का मेकअप किया है। इवांका ने हैदराबाद में जो आउटफिट पहना था उसे अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था।
इवांका ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। अनीता बॉलीवुड की फेमस फैशन डिजाइनर हैं। बता दें कि इवांका ने मॉडलिंग, टीवी इंडस्ट्री, सोशल सर्विस और बिजनेस में भी विशेष पहचान बनाई है। इवांका डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना की बेटी हैं । इवांका का जन्म 30 अक्टूबर 1981 को न्यूयॉर्क में हुआ है।
इवांका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी । उन्होंने कुछ रियलिटी शो को जज भी किया था । इवाकां ट्रंप ने जेरेड कुशनर से शादी की है । जेरेड से शादी करने के लिए उन्हें अपना धर्म बदलना पड़ा था। इवांका के इस कदम से ट्रंप खुश नहीं थे। इवांका के पति जेरेड कुशनर यहूदी हैं। दोनों की शादी साल 2009 में हुई थी। इवांका अब तीन बच्चों की मां भी है।