सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष को तेज बुखार आने की खबर आई है और इस वजह से उन्हें वाराणसी में उनके रोड शो को रोक देना पड़ा| उन्हें इस कारन दिल्ली के लिए तत्काल रवाना होना पड़ा| इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को ट्वीट कर जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है| रोड शो के जरिये सोनिया गांधी ने कांग्रेस के चुनावी अभियान का एलान किया है|
सोनिया कई घंटे तक SUV में खड़े होकर सबका अभिवादन स्वीकार किया है और करीब 10 हजार बाइक सवारों ने रोड शो किया इस दौरान सोनिया को काफी तेज बुखार हो गया| सोनिया ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में रोड शो के द्वारा शक्ति प्रदर्शन करके कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज किया| अगले वर्ष सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में चुनाव होने हैं|
इस रोड शो में SUV पर खड़े होकर सोनिया ने जारों लोगों का अभिवादन स्वीकार किया| कांग्रेस के करीब 10 हजार बाइक सवार कांग्रेस अध्यक्ष के कारों के काफिले की अगुवाई कर रहे थे| रोड शो के जरिये यह संकेत दिया गया कि यूपी को पार्टी कितनी अहमियत देती है| राज्य के कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने मंगलवार सुबह सोनिया गांधी का इंतजार करते हुए साफगोई से स्वीकार किया "हमें यूपी में चमत्कार की जरूरत है|"
हालांकि उन्होंने जोड़ा, "ऐसा पूर्व में भी हो चुका है| यहां तक कि 2014 हमारे विपक्षियों के लिए चमत्कार की तरह था| हम इस बार अपने लिए चमत्कार की उम्मीद लगाए हैं|"