विजय रूपानी ने आज गुजरात में नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली| साथ ही नये मंत्रिमंडल में 8 कैबिनेट मंत्री और 16 राज्यमंत्रियों को भी पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई| आंनदीबेन मंत्रिमंडल के करीब 9 मंत्रियों की छुट्टी करदी गयी| कहा जा रहा है कि आनंदीबेन पटेल के करीबी कहे जाने वाले वसुबेन त्रिवेदी और रजनी पटेल जैसे मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है|
सौरभ पटेल जो बडे नेता है उनकी भी छुट्टी करदी गयी| रमण लाल सीनियर मंत्री को भी मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला है| रमण वोरा दलित समुदाय से हैं|इस बार उनकी जगह विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे आत्माराम परमार ने ली| अमित शाह का गुजरात में अब पूरी तरह 'कब्जा' हो गया है| नये विधानसभा स्पीकर रमण वोरा बन सकते है| रजनी पटेल गृह राज्य मंत्री रहे बहुचराजी सीट से जीतकर आये थे|
इनके घर को पाटीदार आंदोलन के दौरान आग के हवाले कर दिया था| अब ये पद अमित शाह के करीबी के जिम्मे है| गणपत वसावा मंत्रिमंडल में नया चेहरा होंगे| गणपत वसावा इससे पहले भी मंत्री रह चुके हैं| गणपत वसावा आदिवासी नेता हैं| राज्यमंत्री राजेंद्र त्रिवेदी होंगे| वडोदरा की रावपुरा सीट उन्होंने जीती है| गुलबर्ग कांड में ये कई के वकील थे|
अहमदाबाद को नरोडा सीट जीतकर निर्मला वाघवानी आये है| ये सिंधी समुदाय से हैं| फेसबुक पर आनंदीबेन पटेल ने पोस्ट डालकर इस्तीफा देने के अपने फैसले को सबको बता दिया था| उन्होंने कहा था कि वह इस पद से हट जाना उपयुक्त समझती हैं क्योंकि वह 75 की हो जाएंगी इस साल नवंबर में |