सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू जो की अपनी फ्रेंक और बेबाक कमैंट्स के लिए अक्सर चर्चा में रहते है उन्होंने एक बार फिर विवादित टिप्पणी की है| काटजू ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि पाकिस्तान को हम एक शर्त पर कश्मीर दे सकते हैं, उसे कश्मीर के साथ-साथ बिहार भी लेना पड़ेगा| काटजू के इस पोस्ट पर बिहार के राजनीतिक दलों ने नाराजगी व्यक्त की है| नीतीश कुमार काटजू के इस विवादित टिप्पणी से बेहद खफा नज़र आये| उन्होंने काटजू से कहा कि बिहार के माई-बाप मत बनिए|
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद काटजू ने सफाई देते हुए यह कहा कि वह बस मजाक कर रहे थे| असल में जस्टिस काटजू ने अपनी पोस्ट में लिखा, "पाकिस्तानियों, चलो एक बार में ही अपने सारे विवाद खत्म करते हैं| हम आपको कश्मीर देते हैं, लेकिन बस इस शर्त पर कि आपको बिहार भी लेना पड़ेगा| यह एक पैकेज डील है| या तो आप पूरा कश्मीर और बिहार लीजिए या फिर आपको कुछ नहीं मिलेगा|" इस पोस्ट में काटजू ने साथ ही लिखा है, "अटल बिहारी वाजपेयी ने आगरा समिट में मुशर्रफ के सामने एक ऐसी ही डील रखी थी|
लेकिन उसने अपनी मूर्खता में अस्वीकार कर दिया था| अब यह ऑफर पाकिस्तानियों को फिर से मिल रहा है| मत चूक ऐ चौहान|" हालांकि काटजू यहीं नहीं थमे, उन्होंने अपनी एक अन्य पोस्ट में बिहार पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "एक बार इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के मेरे शिक्षक फिराक़ गोरखपुरी ने मुझसे कहा था कि हिंदुस्तान को खतरा पाकिस्तान से नहीं, बल्कि बिहार से है... मुझे अभी तक समझ नहीं आया है कि उनका क्या मतलब था|"
काटूज के इन फेसबुक पोस्ट पर बिहार के लोगों और राजनीतिक दलों ने विरोध किया है| जेडीयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि काटजू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, उन्होंने बिहार के लोगों का अपमान किया है|