नयी दिल्ली। सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी आज देशभर में हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। और यह त्योहार महिलाओं में उत्साह और उमंग भर देता है। हर वर्ग की महिलाओं में इस त्योहार को मनाने का ढंग अलग होता है। इसी अवसर पर शुक्रवार को यानी हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर भाजपा सांसद और बॉलीविड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने झूलनोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया और नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया।


हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर वृंदावन के श्री राधा रमण मंदिर में 'झूलनोत्सव' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से यहां की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी को बुलाया गया। जहां हेमा मालिनी ने सर्वप्रथम गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। 


BJP MP Hema Malini Performs at Sri Radha Raman Temple in Vrindavan for the Jhulan Utsav On Hariyali Teej - See Pictures and Video


श्री राधा रमण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हेमा मालिनी ने 'गोविंद के यमुना तीरे धीर समीरे हसत खेल वनमाली..' गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। उनके इस नृत्य को देखने के लिए लोगों की भारी संख्या में भींड़ उमड़ पड़ी।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं।


आपको बता दें कि सावन के शुरू होने के साथ तीज की आहट सुनाई देने लगती है। सावन में शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज के नाम से जाना जाता है। इसे मुख्य रूप से स्त्रियों का त्योहार माना जाता है। 



Find out more: