नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा की धारा 370 हटाए जाने और उसे दो भागों में विभाजित करने के फैसले से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह निराश हैं। दिग्विजय सिंह ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकिल 370 को बिना यहां की जनता की राय लिए हटाया गया है।
आर्टिकल 370 को हटाए जाने से पहले यहां के लोगों की राय नहीं ली गई और ना ही उनसे किसी भी तरह का संवाद किया गया। इसकी वजह से काफी मुश्किल बढ़ सकती है।
सिंह ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से आर्टिकल 370 को हटाया गया है, उन्हें आपत्ति कानून को खत्म करने पर उतनी नहीं है, जितना कि जिस तरीके से लाया गया, उसको लेकर आपत्ति है। सिंह ने कहा, टकश्मीर में आर्टिकल 370 करने का फैसला लेकर इन्होंने अपनी शान बघारी है। कश्मीर के साथ जो निर्णय लिया है, वह कश्मीर के लोगों को विश्वास में लिए बगैर, यह अच्छा नहीं किया। इससे वहां संकट बढ़ेगा। यह मत भूलिए कि कश्मीर के एक तरफ चीन है, एक तरफ पाकिस्तान है और पास में अफगानिस्तान है। कहां आपने देश को मुसीबत में डाल दिया है।'