नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटाई जाएगी और अब उनके पास सिर्फ जेडप्लस की सुरक्षा का कवर मिलेगा। अब पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पास ही है।


मनमोहन सिंह को जेड+ सुरक्षा मिलती रहेगी, लेकिन अब तक उन्हें एसपीजी सुरक्षा मिलती थी। गृह मंत्रालय ने कहा, 'मौजूदा सुरक्षा कवर रिव्यू तय समय पर होनेवाली नियमित व्यवस्था है। सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा किए गए रिव्यू और खतरे की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को जेड+ सिक्यॉरिटी मिलती रहेगी।' 


करीब 2 दशक पहले भी पूर्व प्रधानमंत्रियों की एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला लिया गया था। एचडी देवगौड़ा और वी पी सिंह की भी एसपीजी सुरक्षा पद से हटने के बाद हटा ली गई थी। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी अपने जीवन के आखिरी वर्षों में बीमारी के कारण सार्वजनिक जीवन से दूर थे, लेकिन 2018 में उनकी मृत्यु तक उन्हें एसपीजी सुरक्षा मिलती रही थी। 2014 में मनमोहन सिंह के पद से हटने के बाद ही उनकी बेटी की एसपीजी सुरक्षा हटा दी गई थी। 


बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले दिनों कुछ सांसदों की सुरक्षा व्‍यवस्‍था घटाने का फैसला लिया था. सरकार के इस फैसले से 1300 से अधिक कमांडो इस ड्यूटी से कार्यमुक्‍त हुए थे। गृह मंत्रालय ने 350 वीआईपी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी।



Find out more: