पूर्व राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे को राजस्थान में लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ पार्टी नेता विजया रहाटकर और प्रवेश वर्मा को राज्य में सह-प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा में लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर को प्रदेश में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इस बीच, बीजेपी के महासचिव और पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को राज्य में सह प्रभारी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे और परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। लगभग 97 करोड़ लोग 12 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर आगामी चुनावों में वोट डालने के पात्र हैं। पिछले संसदीय चुनाव में भाजपा ने 303 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिली थीं।